हरिद्वार, जनवरी 12 -- कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाकर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सत्याग्रह का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि यह योजना गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग के लिए जीवनरेखा रही है, जिसे मौजूदा सरकार धीरे-धीरे खत्म करना चाहती है। सोमवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मनरेगा अधिकार आधारित योजना है, लेकिन भाजपा सरकार इसे नाम बदलने के साथ नियमों में बदलाव के जरिए कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले से ही आर्थिक मंदी से जूझ रही राज्य सरकारों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। गर्ग ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सड़क से सदन तक सत्याग्रह करेगी। मनरेगा को बंद होने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, ममता सिंह, मयंक त्यागी, अनिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.