बक्सर, दिसम्बर 20 -- पेज-04 के लिए बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को शहर में निकाला पैदल मार्च जिला प्रशासन को समर्पित किया राष्ट्रपति के नाम एक लिखित ज्ञापन फोटो संख्या-20, कैप्सन :- शनिवार को मनरेगा को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता बक्सर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश पर शनिवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में निकला यह आक्रोश मार्च केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने तथा जनविरोधी नीतियों के विरोध को लेकर था। मार्च की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए शांतिपूर्ण तरीके से शहीद भगत सिंह के पार्क तक पहुंचा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार हाय-हा...