गिरडीह, मार्च 18 -- बगोदर। मनरेगा की वापसी को लेकर 18 मार्च को भाकपा माले और झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की ओर से एक दिवसीय राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी सफलता को लेकर मंगलवार को बगोदर के घंघरी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें रांची में राजभवन के समक्ष आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर सभा की गई। जिसमें 150 महिला पुरुष शामिल होंगे। सभा को किसान महासभा नेता पूरन महतो, जगन्नाथ महतो, हरि महतो, भगीया देवी, रेशमी देवी ममता देवी, बसंती देवी आदि ने सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए पूरन महतो ने मोदी सरकार के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा कि पहले मनरेगा योजना छीना और अब अमेरिका की दादागिरी की वजह से ईरान के ऊपर युद्ध थोप कर हजारों हजार निर्दोष मारे जा रहे हैं। साथ ही डीजल, पेट्रोल, गै...