लखनऊ, अप्रैल 1 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान ने मनरेगा की बकाया मजदूरी के जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। दोनों मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण और प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य समेत अन्य विभागीय मसलों पर चर्चा हुई।शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात में केशव ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग और बिक्री के लिए व्यापाक बाजार उपलब्ध करवाने पर विचार विमर्श किया। मनरेगा योजना के श्रमिकों के पारिश्रमिक और अन्य देयताओं पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.