सोनभद्र, जुलाई 16 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत मधुबन के प्रधान बर्फी तथा आरंगपानी के प्रधान ईश्वर सहित जिले के 20 ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में मनरेगा के स्थान पर लागू की जा रही जीवीआरजी योजना के विभिन्न प्रावधानों,कार्यप्रणाली और ग्राम पंचायतों की भूमिका की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि नई योजना के तहत ग्रामीण विकास कार्यों को अधिक प्रभावी,पारदर्शी और जनभागीदारी आधारित बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। ग्राम प्रधानों को योजना के क्रियान्वयन,कार्यों के चयन, निगरानी तथा वित्तीय प्रबंधन से जुड़े बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। म्योरपुर के खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने भी कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रश...