बलरामपुर, जुलाई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत ग्राम पंचायत सिसई में विकसित हुई अमृत वाटिका अब ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण की सफल मिसाल बनकर उभर रही है। राप्ती नदी के किनारे तैयार इस हरित उद्यान में लगाए गए फलदार पौधे अब फल देने लगे हैं। हरियाली से आच्छादित वाटिका और पौधों की बेहतर देखभाल देखकर निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारियों ने ग्राम पंचायत की सराहना की तथा इसे जिले की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए अनुकरणीय मॉडल बताया। गुरुवार को परियोजना निदेशक विवेकानंद मिश्र, उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार अग्रहरि व खंड विकास अधिकारी संजय कुमार ने ग्राम पंचायत सिसई पहुंचकर अमृत वाटिका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पौधों की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, सिंचाई, साफ-सफाई,...