महाराजगंज, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में मनरेगा (अब वीबी जी राम जी) के तहत पारदर्शिता लाने का डिजिटल सपना तकनीक व समय के नियोजित हेरफेर में उलझकर रह गया है। सरकार ने नियम बनाया है कि मजदूर सुबह कार्यस्थल पर पहुंचेंगे तो उनकी लाइव हाजिरी पोर्टल पर दर्ज होगी, लेकिन जिले के तमाम ब्लॉकों में इस नियम का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। जमीनी हकीकत यह है कि सुबह कार्यस्थल पर सन्नाटा पसरा रहता है। सिस्टम दोपहर के लंच ब्रेक के बाद अंगड़ाई लेना शुरू कर रहा है। शाम ढलने के बाद पोर्टल पर मजदूर प्रकट हो रहे हैं। जिले में भ्रष्टाचार का नया व सुरक्षित तरीका हाजिरी की टाइमिंग को बनाया गया है। आंकड़े बता रहे हैं कि सुबह 6 से 9 बजे के बीच लगने वाली हाजिरी अब दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच पोर्टल पर चढ़ाई जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी के निरीक्...