बलिया, फरवरी 6 -- बेल्थरारोड। कांग्रेस की ओर से जिला महासचिव शहाब अहमद के फरसाटार गांव स्थित आवास पर मनरेगा बचाओ संग्राम की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के साथ छेड़छाड़ किए जाने को अनुचित करार दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा द्वारा गरीबों का कल्याण होता है। ऐसे में मनरेगा का नाम बदलने या उसकी प्रकृति में परिवर्तन करना ठीक नहीं, लेकिन भाजपा द्वारा कुत्सित मानसिकता के चलते मनरेगा के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। मनरेगा बचाओ संग्राम की बैठक पिपरौली बड़गांव में आदिल बसर के आवास पर भी हुई, जिसमें मनरेगा के प्रति भाजपा के गलत रवैए की निंदा की गई। इस मौके पर आनंद पांडेय, कोकिल राम, लालूराम मिर्घा, सूरज देव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...