बागेश्वर, दिसम्बर 29 -- केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम और बुनियादी स्वरूप में बदलाव के विरोध में गरुड़, बागेश्वर व कपकोट ब्लॉक में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदलकर 'वीबी जी राम जी' करना महात्मा गांधी के सम्मान और उनकी विरासत का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह कदम भाजपा-आरएसएस की गांधीवादी विचारधारा के प्रति विरोधी सोच को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए योजना का मूल नाम और स्वरूप बनाए रखने की मांग की। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और अंत में सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की अपील की गई। इस मौके पर बबलू नेगी, नरेंद्र कुमार, कैलाश पवार, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण राम, सुंदर बोरा, धीरज कुमार, संजय सिंह फर्शवाण, ललित परिहार, कैलाश परिहार,रंजीत रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.