गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद। मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। पूर्व में चल रही जनहित योजनाओं के नाम बदले जा रहे हैं, जबकि इससे किसी को भी कोई फायदा नहीं होने वाला है। सरकार को चाहिए कि लोग हित ने नई योजनाएं लाए। पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की नीतियां लोगों के हित में नहीं है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, शादाब इलाही, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.