रांची, दिसम्बर 19 -- सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान सभा के देशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को सोनाहातू और राहे के कई गांवों में विरोध-प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन'(जी राम जी) विधेयक लाने के खिलाफ किसान संगठनों ने नए विधेयक की प्रतियां जलाईं। मुख्य वक्ता झारखंड राज्य किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना कारपोरेट हितों को बढ़ावा देने वाला है। मौके पर झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य काउंसिल सदस्य विशंभर महतो, जयपाल सिंह मुंडा, शोभाराम महतो, जगन्नाथ मुंडा, रामसिंह लोहरा, खुदीराम महतो, विजय सिंह मुंडा, बिनोद साव, नरोत्तम मुंडा, सुजीत सिंह मुंडा, दिनेश मुख्तियार, नारायण सिंह मुंडा, राजीव महतो, गणेश मुखिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.