बलरामपुर, फरवरी 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने जिले में "मनरेगा बचाओ पदयात्रा" निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। पदयात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के आवास से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। पदयात्रा अंबेडकर तिराहा स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई। इसके बाद वीर विनय चौराहे से होते हुए संतोषी माता मंदिर के पास अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा कानून में बदलाव कर श्रमिकों के अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.