चाईबासा, जनवरी 4 -- चाईबासा, संवाददाता। शनिवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में शविवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि कांग्रेस ने हर कीमत पर मनरेगा की रक्षा करने की शपथ ली है, क्योंकि मनरेगा कोई योजना नहीं, भारत के संविधान से मिला काम का अधिकार है। ग्रामीण मजदूरों के सम्मान, रोजगार, मजदूरी व समय पर भुगतान के लिए संघर्ष किया जायेगा। मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना और मजदूर के अधिकार को खैरात में बदलने की हर साजिश का लोकतांत्रिक विरोध हर मोर्चे पर कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा कि नये कानून के तहत केंद्र सरकार 90 प्रतिशत की जगह सिर्फ 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 10 प्रतिशत की जगह 40 प्रतिशत खर्च वहन करेगी। इससे राज्य सरकारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और विकास कार्य बाधित होंगे। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.