धनबाद, दिसम्बर 23 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। मनरेगा रोजगार गारंटी कानून का नाम बदलने के खिलाफ सोमवार को वामपंथी संगठनों ने सोमवार को सिंदरी में विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। गैर भाजपा दलों के राष्ट्रव्यायी आह्वान पर नेहरू मैदान से जुलूस निकाला गया और भुंजा चौक पर पहुंच कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। मौके पर सूर्य कुमार तिवारी, सियाकांत दुबे, प्रशांत कुमार दुबे, पूर्णेंदु सिंह, राहुल राज, सहदेव सिंह, दशरथ ठाकुर, राजू पांडेय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.