जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अरवल मोड़ पर समाप्त किया गया। अरवल मोड़ पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा का नाम बदलकर नहीं सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का अपमान किया है बल्कि उनके विरासत को खत्म करने की कोशिश है। मनरेगा का नाम बदलकर केंद्र सरकार गरीब मजदूर किसान के अधिकार को खत्म किया। उनको 100 दिन के काम की गारंटी पर संकट खड़ा कर दिया। नए कानून में राज्यों पर अधिक भार दिया है। नाम बदलने से नहीं सिर्फ...