धनबाद, दिसम्बर 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रणधीर वर्मा चौक पर मनरेगा को कमजोर करने और महात्मा गांधी का नाम हटाने के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना-प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया और चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने इस जनविरोधी कदम को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त अथवा कमजोर करने के लिए लाया गया प्रस्तावित विधेयक अत्यंत चिंताजनक और सुनियोजित कदम है। उन्होंने कहा कि मनरेगा किसी सरकार की कृपा नहीं, बल्कि जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.