हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- रामनगर। महात्मा गांधी नेशनल ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में नारेबाजी की गई। रणजीत रावत ने कहा कि मनरेगा दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार देने वाली योजना है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, भुवन पांडे, नजाकत अली, अनिल अग्रवाल, प्रेम जैन, आफाक हुसैन, ओमप्रकाश आर्यवंशी, गोपाल रावत, अनीस अहमद, चांद खान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...