हल्द्वानी, दिसम्बर 29 -- लालकुआं, संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर लालकुआं तहसीलदार पूजा शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। तहसील कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योजना का नाम मनरेगा ही रहने देने की मांग की। यहां लालकुआं नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, बिन्दुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, संदीप जोशी, हरेन्द्र क्वीरा, प्रमोद कालौनी, मोहन कुड़ाई, गिरधर बम, सईद अहमद, गोविन्द दानू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...