रांची, जनवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मनरेगा बचाओ सग्राम के तहत राज्य के सभी जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने एक दिवसीय उपवास किया। रांची में महात्मा गांधी की प्रतिमा (बापू वाटिका ) के समक्ष मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाये जाने और योजना से रोजगार की गारंटी खत्म करने के विरोध में उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपवास कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि नया कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर करता है। गरीबों के रोजगार के संवैधानिक अधिकार को खत्म करता है और इसका सबसे अधिक असर दलितों, आदिवासियों व गरीब महिलाओं पर पड़ेगा। उन्होंने नए कानून पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि रोजगार अधिकार नहीं रहा, बल्कि यह सरकार की मर्जी पर निर्भर होगा। हर साल पांच से छह करोड़ ग्रामीण परिवारों को संकट के समय मनरेगा ने सुरक्षा कवच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.