मनरेगा का झांसा देकर खुलवाते थे खाते, फिर इंस्टाग्राम हैक कर करते थे करोड़ों की ठगी
बलरामपुर, अगस्त 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। मनरेगा में काम दिलाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर गरीब और सीधे-सादे लोगों के बैंक खाते खुलवाए जाते थे। खाते की एटीएम, चेकबुक, पासबुक और मोबाइल सिम तक अपने कब्जे में लेने के बाद इन्हीं खातों को साइबर ठगी की रकम का ठिकाना बना दिया जाता था। इसके बाद इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर उसके दोस्तों और फॉलोअर्स को क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा दिया जाता और ठगी की रकम इन म्यूल खातों में मंगाकर दूसरे खातों में पहुंचा दी जाती थी। पचपेड़वा पुलिस और साइबर सेल ने ऐसे ही संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हाथ अब तक सात बैंक खाते लगे हैं। इन खातों से देशभर में 15 ऑनलाइन साइबर शिकायतें जुड़ी मिली हैं, जबकि महज कम समय में करीब एक करोड़ रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.