जमुई, मई 25 -- जमुई । नगर संवाददाता लक्ष्मीपुर प्रखंड की नजारी पंचायत में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और सरकारी राशि की बंदरबांट का मामला सामने आया है। पंचायत निवासी नरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन तक लिखित शिकायत भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शिकायत में मनरेगा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने और मजदूरों के हक पर डाका डालने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि पंचायत में मनरेगा कार्यों में मजदूरों की जगह जेसीबी और मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि नियम के मुताबिक मनरेगा कार्य श्रम आधारित होना चाहिए। आरोप है कि कई ऐसे लोगों के नाम मास्टर रोल में दर्ज कर हाजिरी बनाई जा रही है जो या तो गांव में मौजूद ही नहीं हैं या दूसरे राज्यों में मजदूरी कर रहे हैं।

शिकायतकर्ता के आरोप शिकायतकर...