चंदौली, फरवरी 6 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत शहाबगंज विकासखंड के ग्राम सभा खास में कराए जा रहे कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यस्थल पर मजदूर नजर नहीं आते, जबकि आधिकारिक अभिलेखों में बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज दिखाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा के तहत संचालित कार्यों में गुरुवार को 104 मजदूरों की हाजिरी कागजों में दर्ज की गयी है, जबकि मौके पर मजदूरों की संख्या बेहद कम बताई जा रही है। इससे योजना की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत नहीं मिली है। यदि इस तरह का आरोप है तो जांच कर सं...