मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय से चोरों ने दो लैपटॉप और मजदूरों के भुगतान से संबंधित अभिलेखों की चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीओ कृपाशंकर झा ने चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। बताया कि गुरुवार की सुबह डाटा ऑपरेटर पंकज कुमार ने सूचना दी कि ऑफिस में चोरी हो गई। कार्यालय पहुंचे तो देखा कि दरवाजा खुला था। दो लैपटॉप, अभिलेख गायब गायब थे। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.