चक्रधरपुर, जून 22 -- मनरेगा कर्मियों का पिछले 103 दिनों तक चली हड़ताल के बाद 20 जून को समाप्त हो गया। मनरेगा कर्मियों का हतड़ताल पर चले जाने के कारण चक्रधरपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गया था। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लाभुकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब मनरेगा कर्मियों का हड़ताल समाप्त होने के बाद वे सोमवार से अपने काम पर लौट जाएंगे। जिससे प्रखंड में विकास की गति तेज हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...