गिरडीह, मार्च 10 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ प्रांतीय शाखा रांची के आह्वान पर सोमवार को धनवार प्रखंड के मनरेगा कर्मियों व पदाधिकारियों ने सांकेतिक हड़ताल करते हुए प्रखंड मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। धरना के दौरान आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार व बुधवार को जिला मुख्यालय गिरिडीह में मनरेगा कर्मी धरना-प्रदर्शन करेंगे, ताकि उनकी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा सके। कर्मियों ने बताया कि हड़ताल का मुख्य उद्देश्य लंबित मानदेय का भुगतान, मनरेगा सेल में कार्यरत कर्मियों के अनुरूप क्षेत्रीय मनरेगा कर्मियों को 9 ग्रेड के साथ वेतनमान देना, सेवा स्थायीकरण, सामाजिक सुरक्षा का लाभ, ईपीएफ (EPF) को अविलंब लागू करना तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.