मनरेगा कर्मियों ने विधायक मथुरा महतो को दिया ज्ञापन
धनबाद, अप्रैल 23 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ धनबाद जिला के एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित आवासीय कार्यालय में टुंडी विधायक सह मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो को चार लंबित मांगो से संबंधित एक ज्ञापन सौपा है। मनरेगा कर्मियों ने मांग किया है कि मनरेगा सेवा शर्त नियमावली 2007 में संशोधन कर ग्रेड पे के साथ स्थाई समायोजन नीति बनाकर मनरेगा कर्मियों को समायोजित की जाए। ये समायोजन ग्रामीण विकास विभाग या पंचायती राज विभाग में हो। इधर राज्य में दिवंगत मनरेगा कर्मी के आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी व उचित मुआवजा दिया जाए। कहा कि कर्मी वर्ष 2007 से मनरेगा योजना के साथ राज्य सरकार के अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं में अपना सेवा देते आ रहे हैं। इसके एवज में सरकार द्वारा एक अल्प मानदेय के अलावे कुछ नहीं देती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.