गोंडा, मार्च 17 -- तरबगंज, संवाददाता। बीते कई माह से मानदेय न मिलने से क्षुब्ध ग्राम रोजगार सेवकों समेत मनरेगा कर्मियों ने मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा है। रोजगार सेवकों ने संविधान में प्रदत्त जीवन के अधिकार का उदाहरण देते हुए मानदेय की मांग की है। मनरेगा कर्मियों ने ज्ञापन में कहा है कि विभाग के निर्देशों समेत एसआईआर, क्राप सर्वे, बीएलओ, फार्मर रजिस्ट्री व अन्य कार्यों में भी अपना पूरा योगदान देते हैं। लेकिन विभागीय शिथिलता के कारण कर्मियों को विगत जुलाई 2025 से मानदेय नहीं मिला है। ईपीएफ की देयता काफी समय से लम्बित है। बीते साल दीपावली और मार्च में होली पर भी मानदेय नहीं मिल सका। इसकी वजह से कर्मियों की पारिवारिक जिम्मेदारियां बड़े पैमाने पर प्रभावित हो गई हैं। गम्भीर आर्थिक संकट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.