धनबाद, मार्च 10 -- झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बाघमारा प्रखंड में कार्यरत मनरेगाकर्मी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए। इस क्रम में उन्होंने प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर नारेबाजी की। बाद में मनरेगा कर्मियों का एक प्रतिनिधि मंडल बीडीओ लक्ष्मण यादव को एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर मो. कलीमउद्दीन अंसारी, नवीन कुमार पांडेय, शंकर मोहली, खेलावन कुम्हार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.