रामगढ़, अप्रैल 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान को लेकर शनिवार को विधायक ममता देवी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण व सामाजिक सुरक्षा की मांग की गई है। मनरेगा कर्मियों ने बताया कि वर्षों से सीमित मानदेय पर काम कर रहे हैं। अस्थायी सेवा शर्तों के बावजूद ग्रामीण विकास की रीढ़ मानी जाने वाली योजना को सफल बनाया है। लेकिन आज मनरेगा कर्मी मूलभूत अधिकारों से वंचित हैं। ज्ञापन में स्थायीकरण नीति बनाकर योग्य कर्मियों का समायोजन करने, ग्रेड-पे के साथ नियमित वेतन व मार्च 2026 तक के बकाया मानदेय भुगतान की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- बकाया मानदेय देने के लिए किया प्रदर्शन इसमें पेंशन, बीमा, ग्रेच्युटी, 30 लाख मुआवजा व अनुकंपा में नियुक्ति जैसे सामाजिक सुरक्षा प...