बोकारो, मार्च 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बोकारो जिला इकाई की ओर से उपायुक्त कार्यालय के समीप चल रही सांकेतिक हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील चंद्र दास ने की। धरना में सभी प्रखंडों के मनरेगा कर्मी ने हिस्सा लिया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 9 मार्च से 11 मार्च तक चलने वाली इस सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से मनरेगा कर्मी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इनकी मांगों में पिछले छह महीनों से लंबित मानदेय का भुगतान करने, वर्ष 2024 में 79 दिनों की हड़ताल के बाद हुए समझौते को लागू करने, स्वास्थ्य बीमा व मृत्यु के बाद मुआवजा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। धरना स्थल से सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि झारखंड सरकार और ग्रामीण विकास विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.