चतरा, मार्च 9 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की चतरा जिला इकाई ने अपने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। संघ द्वारा उपायुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक को पत्र सौंपकर बताया गया कि राज्य स्तर के आह्वान पर जिले के मनरेगा कर्मी 9 मार्च से 11 मार्च 2026 तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न मांगें लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए कई बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई है। इसी कारण कर्मियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।संघ ने स्पष्ट किया कि यदि 11 मार्च तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 12 मार्च 2026 से जिले के सभी मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे जिले में मनरेगा से जुड़े कार्यों पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.