सराईकेला, मार्च 11 -- सरायकेला, सवांददाता । झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश भर के मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को सरायकेला स्थित सिद्दू कान्हू पार्क में संघ के सरायकेला-खरसांवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें 12 मार्च से शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार 11 मार्च तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो राज्य भर के कर्मी काम पूरी तरह ठप कर देंगे। इसी कड़ी में बुधवार को सरायकेला-खरसांवा जिले से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रांची में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए रवाना होगा।कर्मियों की मुख्य मांगों में सेवा का स्थायीकरण, मानदेय में वृद्धि, ग्रेड पे लागू करना और पिछ...