बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ के उपायुक्त कार्यालय में समीप 15 वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़तान जारी रहा। संघ विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति को बोकारो संघ द्वारा निष्कासित किया गया। कर्मियों ने कहा कि वे 19 वर्षों से केंद्र और राज्य सरकार के कार्य कर रहे हैं, फिर भी ग्रेड पे, सामाजिक सुरक्षा, ईपीएफ और सात माह से लंबित मानदेय नहीं मिला है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही मजदूरों को दो से ढाई माह से मजदूरी नहीं मिलने से पलायन बढ़ रहा है। मौके पर आनंद लाल, नन्हे परवेज ,कपिल देव रविदास सहदेव महतो ,लालचंद महतो, अशोक दास ,कौशिक देव, प्रमोद खवास, मनोज झा, विशाल दे ,प्रसादी लाल मांझी, परशुराम मोदी ,खुर्शीद आलम मोहम्मद मदीना अंसारी, अशोक महतो ,रामेश्वर महतो कई कर्मी उपस्थित र...