पाकुड़, मार्च 18 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। आंदोलन के क्रम में संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान कर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सेवा के स्थायीकरण और सुरक्षा पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन सड़क से सदन तक जारी रहेगा। ​​संघ के जिला अध्यक्ष अजीत टुडू ने प्रशासन से मांग की है कि मनरेगा कर्मियों से दंडाधिकारी की ड्यूटी या अन्य जोखिम भरे अतिरिक्त कार्य न कराए जाएं। पत्र के माध्यम से संघ ने​सामाजिक सुरक्षा का अभाव है कर्मियों को केवल एक निश्चित मानदेय मिलता है। उन्हें किसी भी प्रकार का लाभ, भविष्य निधि बीमा ,पेंशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। संघ का कहना है कि जहाँ एक सामान्य मजदूर को दुर्घटना...