गुमला, जून 17 -- गुमला संवाददाता। जिले में कार्यरत मनरेगा संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त कराने को लेकर बुधवार को डीडीसी अनिमेश रंजन ने झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को बैठक की। बैठक में कर्मियों की मांगों और हड़ताल से उत्पन्न स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समस्याओं पर चर्चा बैठक में संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि मनरेगा संविदा कर्मी लंबे समय से अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मानदेय भुगतान में अनियमितता, सेवा शर्तों की स्पष्ट नियमावली नहीं होने और लंबित मांगों को प्रमुख समस्या बताया। प्रतिनिधियों ने कहा कि करीब 19 वर्षों से योजना संचालन में योगदान देने के बावजूद कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।

हड़ताल का प्रभाव डीडीसी ने बताया कि जिले के कई मन...