गिरडीह, मार्च 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मनरेगा कर्मियों ने सोमवार से सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दिया। इस क्रम में गांडेय प्रखंड परिसर स्थित मुख्य गेट के सामने मनरेगा कर्मी मनरेगा कर्मचारी संघ गिरिडीह के बैनर तले हड़ताल में बैठे। इस विषय में रोजगार सेवक मो रियाजुद्दीन ने कहा कि झारखंड राज्य कर्मचारी मनरेगा संघ प्रदेश कमेटी के आह्वान पर सेवा सुरक्षा, नियमितिकरण एवं वेतन संरचना में समानता की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारी 9,10 एंव 11 मार्च को सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। मनरेगा संघ की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर संघ आगामी 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। सांकेतिक हड़ताल में कई रोजगार सेवक सहित अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...