रांची, मार्च 8 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड राज्य के मनरेगा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नौ से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल करने की घोषणा की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा मांगों पर समुचित कार्रवाई नहीं की गई तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि राज्य के मनरेगा कर्मी पिछले छह माह से अधिक समय से बकाया मानदेय, नियमितीकरण नीति के निर्माण, समान वेतन संरचना, सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था और मृत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को न्यायसंगत मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत मनरेगा कर्मी गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। छह माह से अधिक समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के लिए परिवार...