मनरेगा कर्मियों की एक सौ तीन दिन की हड़ताल समाप्त
गिरडीह, जून 21 -- गिरिडीह/जमुआ। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की लंबे समय से चली आ रही हड़ताल शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड रांची में महत्वपूर्ण वार्ता के बाद खत्म हो गई। इसके बाद संघ ने शनिवार से अपनी हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। बैठक में सहमति बनी कि मनरेगा अंतर्गत क्षेत्रीय स्तर पर सृजित पदों पर कार्यरत वैसे कर्मी, जिन्होंने 10 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर ली है, उन्हें ग्रेड-पे में शामिल करने के लिए विभागीय स्तर पर एक माह के अंदर संचिका तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हड़ताल अवधि के मानदेय भुगतान के मामले में विभाग स्तर पर समीक्षा के बाद निर्णय लेने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- मनरेगा कर्मियों की हड़ताल समाप्त, कार्य पर लौटेंगे कर्मचारी सेवा काल के दौरान मृत्यु होने वाले मनरेगा क्षेत्रीय कर्मियों के योग्य आश्रितों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.