बोकारो, मार्च 14 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। मनरेगा कर्मी लंबे समय से बकाया मानदेय, नियमितीकरण नीति, समान वेतन संरचना, सामाजिक सुरक्षा एवं मृत कर्मियों के आश्रितों को न्यायसंगत सहायता जैसी मूलभूत मांगों को लेकर विगत 12 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण मनरेगा योजना पर ग्रहण लग गया। मनरेगा कर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत कराई जा रही विकास योजनाएं ठप हो गई है। योजनाओं के ठप होने के कारण इनसे जुड़े मजदूर बेकार हो गए है, जिसके चलते मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। गौरतलब है कि पेटरवार प्रखंड के 23 पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत 4443 विभिन्न योजनाएं चालू की गई थी, जो कर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण बंद हो गई है। किस पंचायत में कितनी योजनाएं: ...