देवघर, मार्च 14 -- देवघर। समाहरणालय के निकट शुक्रवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ जिला देवघर के सभी मनरेगा कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। इसके साथ की मनरेगा कर्मियों ने सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सत्यम कुमार सिंह ने कहा कि सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ डील करने में है। सरकार में बैठे लोग केवल अपना नफा-नुकसान देख रहे हैं। मनरेगा कर्मियों के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि जबतक स्थायीकरण, ग्रेड पे एवं अन्य बेनीफीट नहीं दिया जाता है,तबतक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। संघ के भवेश कुमार ने कहा कि राज्य मनरेगा कोषांग में कार्यरत मनरेगा कर्मियों के तर्ज पर प्रखंडों में कार्यरत मनरेगा कर्मियों को भी वेतनमान दिया जाए। कहा कि अगर समय रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.