गढ़वा, मार्च 7 -- मेराल। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गढ़वा जिला इकाई द्वारा अपने लंबित मांगों और गढ़वा जिला में कार्यमुक्त मनरेगाकर्मियों की वापसी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल नौ मार्च से होगा। मांग की पूर्ति नहीं होने की स्थिति में 12 मार्च से अनिश्चितंकालीन हड़ताल पर कर्मी जाएंगे। मनरेगा कर्मचारी संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि मांगों के समर्थन में जिले के सभी मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहेंगें। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मचारियों का पिछले छह माह से अधिक समय से बकाया मानदेय भुगतान, वर्षों से लंबित नियमितीकरण नीति निर्माण, समान वेतन संरचना, सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था और मृत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को न्यायसंगत मुआवजा देने की मांग लंबित है। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.