चाईबासा, मार्च 19 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश कमेटी के आह्वान पर पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला इकाई द्वारा पुराने उपायुक्त कार्यालय सदर अनुमंडल चाईबासा के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रदेश संगठन मंत्री दिगंबर कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों के मनरेगा कर्मी मौजूद थे। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि झारखंड सरकार और ग्रामीण विकास विभाग सकारात्मक पहल नहीं करता है तो कर्मी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। हड़ताल के कारण सभी प्रखंडों की पंचायतों में मनरेगा अंतर्गत चल रहे डोभा निर्माण, बिरसा सिंचाई कूप, शेड, आम बागवानी, खेल मैदान और आवास निर्माण जैसी योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। धरने में जिला अध्यक्ष शंभू गोप, जिला सचिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.