देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ जिला शाखा देवघर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बुधवार को स्थानीय विधायक सुरेश पासवान से मिलकर उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान स्थानीय विधायक द्वारा यह आश्वासन मिला कि बहुत जल्द ही इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की बातो को रखूंगा। साथ ही कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से फोन पर 3 बार कॉल किया गया पर उनके द्वारा फ़ोन रिसीव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब रिप्लाई करेंगी तो मनरेगा कर्मचारियों की बातो को मजबूती से रखूंगा। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सत्यम कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र दास, मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा, जिला महासचिव परिमल कुमार देव, सक्रिय सदस्य अविनाश दास, संजय कुमार सि...