गिरडीह, मार्च 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर देवरी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कार्यरत मनरेगा कर्मियों द्वारा 9 मार्च से 3 दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। सरकार द्वारा उनकी मांगें पूरी नहीं करने पर बाद में 12 मार्च से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। देवरी प्रखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शनिवार को इस आशय की लिखित सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को देते हुए उक्त बातें कही। इस संबंध में मनरेगा कर्मियों ने शनिवार को बीडीओ केबी कच्छप को लिखित आवेदन देकर बताया है कि 15 महीने पूर्व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी उनकी एक भी मांगें पूरी नहीं हो सकी है। साथ ही आठ महीने से उन्हें मानदेय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.