मिर्जापुर, मार्च 18 -- मिर्जापुर। प्रदेश कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन पर वीबीजी राम-जी (मनरेगा) कर्मचारियों को मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिले के मरेगा कर्मचारी दिनरात काम करने के बाद भी अपने मानदेय के हक से वंचित हैं। उन्होंने शासन से मरेगा कर्मचारियों का तत्काल भुगतान करने की मांग की है। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी,शहर अध्यक्ष राजन पाठक, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे,पूर्व नपाध्यक्ष दीपचंद जैन, गुलाबचंद पांडेय, शशि भूषण दुब...