गढ़वा, जनवरी 20 -- मझिआंव। बरडीहा प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ राजेश कुमार ने मनरेगा और आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने संचालित मनरेगा योजनाओं में सामग्री भुगतान करने, मजदूरों का ई केवाई सी शत-प्रतिशत कराने, मानव दिवस सृजन करने, सोशल ऑडिट के संबंधित जानकारी अपलोड करने के अलावा सभी प्रकार के आवास से संबंधित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश पंचायत सचिव और मुखिया को दिया। मौके पर बीपीओ प्रभु टोप्पो, अकाउंटेंट राजू कुमार ठाकुर, मुखिया सरोज देवी, सलमा बीवी, रुखसाना बीवी, मुखिया प्रतिनिधि गणेश राम, पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह, ललन बैठा, ललन राम, इंद्रदेव कुमार, प्रखंड समन्वयक रवि रंजन कुमार, कनीय अभियंता अनिकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.