कोडरमा, फरवरी 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अबुआ आवास योजना, पीएम जन-मन आवास योजना तथा पंचायत राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मनरेगा अंतर्गत सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषक वाटिका निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मजदूरों के जॉब कार्ड का शत-प्रतिशत नवीनीकरण सुनिश्चित करने तथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गाय शेड निर्माण को लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश दिया। लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर परिसंपत्तियों की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। आवास य...