छपरा, जनवरी 30 -- डीडीसी ने नगरा प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण नगरा। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने औचक निरीक्षण के क्रम में मनरेगा एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों में अपेक्षित सुधार पर जोर दिया। उन्होंने प्रखंड कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, अंचल कार्यालय, आरटीएस कार्यालय, एलईओ कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा, आंगनबाड़ी केंद्र, खाद आपूर्ति गोदाम, आधार केंद्र व कादीपुर पंचायत सरकार भवन सहित अन्य विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने सरकारी योजनाओं, लंबित मामलों,अभिलेखों के संधारण तथा आम जनता को मिलने वाली सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। आवास योजना, स्वच्छता,कचरा उठाव अभियान, सोलर लाइट, मनरेगा एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यों की समीक्षा के क्र...