गिरडीह, मार्च 8 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में शनिवार को गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई। बैठक में कल्याण, आपूर्ति, बाल विकास परियोजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचईडी, एनआरइपी, भवन निर्माण, विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई, पशुपालन, वन विभाग, अंचल व प्रखंड सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। विभागीय पदाधिकारियों ने संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी। बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा एक्ट की योजना और आंगनबाड़ी में अनियमितता का मुद्दा छाया रहा। योजनाओं में अनियमितता की सूचना पर प्रमुख नाराज हुए और कर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। एमओ से कहा गया कि जन वितरण प्रणाली की दुकान का भ्रमण करें और ससमय अनाज वितरण सुनिश्चित करें। बैठक में कहा गय...