बलिया, मार्च 10 -- नवानगर। लंबे समय से मानदेय और ईपीएफ भुगतान न होने से नाराज मनरेगा कर्मियों और श्रमिकों ने मंगलवार को बीडीओ के माध्यम से उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा। इसके माध्यम से कर्मचारियों ने बताया है कि वह विभागीय निर्देशों के अनुरूप विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी अभियानों में लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद जुलाई 2025 से उनका मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। दीपावली और होली जैसे त्योहारों पर भी वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर विनय अग्रवाल, इंदु उषा, अर्चना, नीलम यादव, अरविंद पांडेय, सुनील कुमार सिंह, रामकृष्ण चंद्र, रेखा कुमार, राजीव कुमार यादव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार पांडेय, विजय कुमार सिंह, कन्हैया कुमार, ब्रजेश कुमार, जीवित प्रसाद, संतोष कु...